
जम्मू के कद्दावर नेता और पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह का निधन हो गया। 80 वर्षीय प्रो. सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों से वह जम्मू के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर राजनीतक गलियारे में शोक की लहर छा गई। प्रो. भीम सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे। बाद में वह जम्मू के हक की मजबूत आवाज बने। उन्होंने अपने बल पर अपनी विशेष पहचान बनाई। भीम सिंह के निधन पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरी संवेदना जताई है।
ऊधमपुर जिले के रामनगर मेें 17 अगस्त, 1947 को जन्मे प्रो. भीम सिंह प्रो. भीम सिंह जम्मू कश्मीर विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह एक बार सांसद भी रहे थे। पैंथर्स पार्टी के गठन से पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। वर्ष 1977-78 के दौरान इंडिया यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे थे।
सन 1882 में उन्होंने जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की नींव रखी। उसके बाद वह जम्मू की आवाज बनते चले गए और सर्वमान्य नेता बनकर उभरे।
प्रो. भीम सिंह के परिवार में उनकी पत्नी जयमाला हैं और उनका एक बेटा है, जिनका नाम अंकित लव है। पत्नी और बेटे दोनों विदेश में रहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रो. भीम सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
Keep up with what Is Happening!