
जीवन में तरक्की और खुशहाली हर कोई चाहता है। इसके लिए हर कोई तरह-तरह के उपाय भी करता है, ताकि परिवार में सुख- शांति बनी रहे। लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग को कम मेहनत के बाद ही सफलता मिल जाती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। तरक्की और सफलता में रूकावट का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
ऐसे में यदि आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में रखी कुछ चीजों पर ध्यान होगा। वही वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का अभाव हो तो आपके मन तथा जीवन पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं गलत वास्तु तरक्की में बाधा बनती है। चलिए जानते हैं बेडरूम में कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए...
कुछ लोग बेडरूम में अपने सिरहाने के पास टेबल पर पानी का जग या बॉटल रख कर सोते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अपने बेडरूम में सिरहाने पर पानी का गिलास या जग रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है और तरक्की रुक जाती है।
यदि आपके बेडरूम में बेड का स्थान दरवाजे के ठीक सामने है, तो उसका भी स्थान बदल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के सामने पलंग रखना सही नहीं माना जाता है। आप बेडरूम में बेड को दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ रख सकते हैं।
वास्तु के अनुसार, बेड के सामने आईना भी नहीं होना चाहिए। यदि बेड के सामने आईना लगा है तो उसे रात में कपड़े से ढककर सोना चाहिए। क्योंकि रात में सोते समय आईने में आपके शरीर के अंग दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता। इससे जीवन में नकारात्मकता आती है।
इसके अलावा कभी भी अपने बेडरूम में किसी भी देवी-देवता या धार्मिक चीजों का चित्र नहीं लगाना चाहिए। इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम या घर के किसी भी दरवाजे को खोलते या बंद करते समय आवाज भी नहीं आनी चाहिए।
Keep up with what Is Happening!