अमेरिकी संसद पर हमला : 'अंधभक्तों की फ़ौज' पर क्या बोले कुमार विश्वास?
अमेरिकी संसद पर हमलाः कुमार विश्वास बोले- 'दुनिया को अंधभक्तों की फौज से लेना होगा सबक'
Kumar Vishwas कुमार विश्वास ने भी अमेरिका में हुई हिंसा की घटना की आलोचना की है। कुमार विश्वास ने कहा कि दुनियाभर को अंधभक्तों की इस फौज से सबक लेना होगा।
अमेरिकी संसद परिसर में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे और हिंसा की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। पीएम मोदी समेत दुनियाभर के कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया और इसकी आलोचना की। अब आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी अमेरिका में हुई इस घटना की आलोचना की है। कुमार विश्वास ने कहा कि दुनियाभर को अंधभक्तों की इस फौज से सबक लेना होगा।
कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, 'वर्चस्ववादी,आत्ममुग्ध और 'बस मैं ही मैं' गाने-कहने-जीने वाले नायकों के अंधे तर्कशून्य अनुयायी, किसी उन्नतम देश तक को किस गर्त में ले जा सकते हैं, यूएस कैपिटल इसका ताज़ा सबूत है। विश्वभर के देशों, सभ्य नागरिकों को इस घटना, इसके नमूने-नियामक व उसके अंधभक्तों की फौज से सबक लेना होगा।'
Keep up with what Is Happening!