
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छह जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इसके साथ ही विभाग ने छह से सात जनवरी तक शीत लहर और शीत दिवस के लिए येलो अलर्ट की घोषणा की है।
उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
Keep up with what Is Happening!