पहाड़ों पर बर्फाबारी, मैदानों में बारिश.. उत्तर भारत में बढ़ी ठंड
मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पश्चिमी डिस्टर्बेंस के कारण उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) होने से तापमान में कमी आयी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में मध्य एवं पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है। राज्य की राजधानी लखनऊ में न्यूतनम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि इलाहाबाद में यह 15.4 डिग्री रहा।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मनाली में तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। शिमला के मौसम केंद्र के मुताबिक जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का कीलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि डलहौजी और कुफरी में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य थोड़ा नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को कोहरे से कुछ राहत रहने के बाद अगले दो दिन में 'मध्यम से काफी घना कोहरा' छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सोमवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का पूर्वानुमान है। बूंदाबांदी से प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हुआ है. CPCB के अनुसार रविवार को राजधानी का औसतन एयर क्वॉलिटी इंडेक्स ( AQI ) 305 रहा।
Keep up with what Is Happening!