महाभारत पर विधायक मदन मित्रा का महिलाओं को लेकर विवादित बयान, बोले 'भारतीय संस्कृति में पांच पुरुष भी एक पत्नी साझा करते हैं'

मिड-डे मिल में इस तरह की अनियमितता मिलने पर जब उनसे पूछा गया कि पांच रसोइयों का वेतन सात लोगों में बांटा जा रहा है।
महाभारत पर विधायक मदन मित्रा का महिलाओं को लेकर विवादित बयान, बोले 'भारतीय संस्कृति में पांच पुरुष भी एक पत्नी साझा करते हैं'

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक मदन मित्रा का महाभारत से जोड़कर महिलाओं पर एक विवादित बयान सामने आया है, जिस कारण वे अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। मदन मित्रा ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पांच पुरुष भी एक पत्नी साझा करते हैं।

उन्होंने यह बयान एक संदर्भ में महाभारत में द्रौपदी और उसके पांच पतियों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिया। यह बयान उन्होंने उत्तर 24 परगना के एक स्कूल का है, जहां पर पांच महिला रसोइयों का वेतन सात लोगों में बांटा जाता है। उस पर मदन मित्रा ने यह टिप्पणी की।

मिड-डे मिल में इस तरह की अनियमितता मिलने पर जब उनसे पूछा गया कि पांच रसोइयों का वेतन सात लोगों में बांटा जा रहा है। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति वह संस्कृति है, जहां पांच पति एक पत्नी को आपस में बांट सकते हैं, जैसे महाभारत में हुआ था। इसके बाद वह हंसने लगे। यह बयान वायरल होते ही हंगामा शुरू हो गया।

भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की मुखिया गुरु को गोरू बना देती हैं। इस पार्टी को अब सब कुछ छोड़कर गाना-बजाना करना चाहिए। जनता सब कुछ देख रही है।

वहीं भाजपा की आसनसोल (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मित्रा की टिप्पणी इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं रखती है।

यही वजह है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की सूची में इतने सारे लोगों पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news