शेयर बाजार में भारी गिरावट, Nifty 348 अंक फिसलकर लाल निशान में बंद

सेंसेक्स आज 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला था और इसमें कारोबार के अंत तक गिरावट जारी रही। दिन भर के कारोबार के दौरान यह 1333.88 अंकों या 2.24 फीसदी तक कम होकर 58,302.13 के स्तर तक पहुंच गया था।
शेयर बाजार में भारी गिरावट, Nifty 348 अंक फिसलकर लाल निशान में बंद

सप्ताह का पहला दिन सोमवार शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। शुरुआत से ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स और एनएसई का निफ्टी लाल निशान कारोबार करता रहा। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1170 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 348 अंकों फिसलकर बंद हुआ। 

हरे निशान पर नहीं पहुंच सके सेंसेक्स-निफ्टी 

सेंसेक्स आज 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला था और इसमें कारोबार के अंत तक गिरावट जारी रही। दिन भर के कारोबार के दौरान यह 1333.88 अंकों या 2.24 फीसदी तक कम होकर 58,302.13 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स थोड़ा संभला और 1170 अंक गिरकर 58,465.89 के स्तर पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी बुरी तरह फिसला 

एनएसई के निफ्टी के लिए भी आज का दिन खराब रहा और कमजोर शुरुआत करने के बाद निफ्टी भी उबर नहीं पाया। बाजार शुरू होने पर निफ्टी 87.35 अंक या 0.49 फीसदी टूटकर 17,677.45 के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसमें दिन बढ़ने के साथ-साथ गिरावट आती गई। कारोबार के दौरान निफ्टी 392.45 अंक या 2.41 फीसदी की गिरावट के साथ 17372.35 के स्तर के निचले स्तर तक पहुंचा था। कारोबार के अंत में निफ्टी 348 अंक गिरकर 17,416 के स्तर पर बंद हुआ।  

गुरुवार को भी गिरावट के साथ हुआ था बंद 

बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के साथ ही एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंकों की फिसलकर 59,636.01 और निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर बंद हुआ था।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news