ताज़ातरीन
ब्लैक होल के रहस्य ने दिलाया 3 वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
नोबेल कमेटी ऑफ फिजिक्स के चेयरमैन डेविड हैविलैंड ने एक बयान में कहा, "इस साल की खोज ने कॉम्पैक्ट और सुपरमेसिव ऑब्जेक्ट्स के अध्ययन में नई और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।"
द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने ब्लैक होल से जुड़ी खोज करने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रोजर पेनरोज, जर्मन वैज्ञानिक रेनहार्ड जेनजेल और अमेरिकी भौतिक विज्ञानी एंड्रिया गेज को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 1.12 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा पेनरोज को मिलेगा और बाकी आधे को संयुक्त रूप से जेनजेल और गेज को दिया जाएगा।
Keep up with what Is Happening!