Ellen Aspect, John F. Klauser and Anton Zillinger को फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार का ऐलान

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
Ellen Aspect, John F. Klauser and Anton Zillinger को फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार का ऐलान

दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों के ऐलान का सिलसिला जारी है। भौतिकी के लिए भौतिक विज्ञानियों- एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन जिलिंगर को नोबेल पुरस्कार दिये जाने का ऐलान किया गया।

दुनियाभर में विज्ञान, साहित्य, चिकित्सा और शांति के क्षेत्र में काम करने वालों को वर्षपर्यंत नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की प्रतीक्षा रहती है। ये पुरस्कार कम इन क्षेत्रों में वैश्विक रूप से श्रेष्ठ मान्यता का प्रतीक माने जाते हैं।

मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हुआ। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। तीनों वैज्ञानिकों को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

फ्रांसीसी वैज्ञानिक एलेन एस्पेक्ट, अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन एफ क्लॉजर और ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक एंटोन जिलिंगर को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन तीनों वैज्ञानिकों ने अलग-अलग काम करते हुए क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में विशिष्ट शोध किया है।

यह शोध उस प्रक्रिया पर केंद्रित है, जहां किसी पदार्थ के दो कण अलग-अलग होकर भी एक इकाई के रूप में काम करते हैं। इन वैज्ञानिकों के शोध परिणामों ने क्वांटम सूचना तंत्र के आधार पर नई तकनीक के विकास का पथ प्रशस्त किया है।

इससे पहले सोमवार को मेडिसिन के लिए स्वीडन के आनुवांशिकी विशेषज्ञ (जेनेटिसिस्ट) स्वांते पाबो को वर्ष 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई थी।

स्वीडन के आनुवांशिकी विशेषज्ञ स्वांते पाबो को विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है।

स्वांते पाबो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में एक स्वांते पाबो ने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है। बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news