
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की पूर्व संध्या पर नोकिया ने 60 वर्ष बाद अपने लोगो को बदलने की घोषणा की है। नए लोगो के साथ नोकिया विकास में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।नए लोगो में 5 अलग-अलग आकार शामिल हैं, जो NOKIA शब्द बनाते हैं।
हालांकि, इसमें पुराने लोगो के प्रमुख नीले रंग को हटा दिया गया है। नोकिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पेक्का लुंडमार्क ने कहा, "आजकल हम एक व्यावसायिक तकनीकी कंपनी हैं।"
नोकिया के CEO पेक्का लुंडमार्क MWC 2023 की पूर्व संध्या पर बोल रहे थे, जो आज (27 फरवरी) को बार्सिलोना में शुरू होगा और 2 मार्च तक चलेगा।
लुंडमार्क ने कहा, "हमने पिछले साल हमने 21 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि की थी, जो वर्तमान में हमारी बिक्री का लगभग 8 प्रतिशत है। हम इसे जल्द से जल्द दोहरे अंक में ले जाना चाहते हैं।"
लुंडमार्क ने कहा, "भारत हमारा सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है, जिसका मार्जिन कम है।"
Keep up with what Is Happening!