ताज़ातरीन
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, पीएम मोदी ने उनके बलिदान को किया याद
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की आज जयंती है। सिख धर्म के लोग इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर पीएम मोदी (Pm Modi) ने भी गुरु गोविंद सिंह के बलिदान को याद किया है।
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिख धर्म के अनुयायियों मेंं आज के दिन को लेकर खासा उत्साह रहता है। पीएम मोदी ने भी आज प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु गोविंद को याद करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा- 'मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नमन करता हूं। उनका जीवन एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज बनाने के लिए समर्पित था। जब वह अपने सिद्धांतों के प्रति अटूट थे। हम उनके साहस और बलिदान को याद करते हैं।'
Keep up with what Is Happening!