प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा, आज सुरेंद्रनगर, जंबूसर, नवसारी में भाजपा की चुनाव रैली में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ जनसभा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा, आज सुरेंद्रनगर, जंबूसर, नवसारी में भाजपा की चुनाव रैली में लेंगे हिस्सा

गुजरात में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मैदान में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ जनसभा कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी माहौल बनाने में जुटे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पहली बार चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का 5 दिसंबर को होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार दोपहर 12 बजे सुरेंद्रनगर, दोपहर 2 बजे जंबूसर और शाम चार 4 बजे नवसारी में चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी ने रविवार को गुजरात में चार रैली कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे एक कांग्रेस नेता एक महिला के साथ पदयात्रा कर रहे थे। वो महिला नर्मदा विरोधी कार्यकर्ता थी। वह और अन्य लोगों ने कानूनी अड़चनें पैदा करके परियोजना को तीन दशकों तक रोके रखा था।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चार जनसभाएं करेंगे। शाह सुबह 11 बजे द्वारका के खम्भालिया, दोपहर एक बजे गिर सोमनाथ के कोडिनार, दोपहर तीन बजे जूनागढ़ के मांगरोल और शाम छह बजे कच्छ के भुज में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर एक बजे सूरत और दोपहर तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news