Khel Ratna Award: टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को राष्ट्रपति ने ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने शतरंज खिलाड़ी आर प्रागनानंदा, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और महिला मुक्केबाज निखत जरीन, फील्ड एथलीट एल्डहोज पॉल और अविनाश सेबल सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Khel Ratna Award: टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को राष्ट्रपति ने ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में टेबल टेनिस के दिग्गज अचंत शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने शतरंज खिलाड़ी आर प्रागनानंदा, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और महिला मुक्केबाज निखत जरीन, फील्ड एथलीट एल्डहोज पॉल और अविनाश सेबल सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सात कोचों को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया।

पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022, द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022, अर्जुन पुरस्कार-2022, ध्यानचंद पुरस्कार-2022, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022 और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 शामिल है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news