
भारत में बहुत से लोग रात में ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई नए नियम बनाए हैं। इन नियमों की अनदेखी करना व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि यात्रियों को रात में ट्रेन में यात्रा करते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए।
रात में मोबाइल पर जोर से बात करने की इजाजत नहीं है। यात्री तेज आवाज में गाना भी नहीं सुन सकते।
वहीं रात 10 बजे के बाद ट्रेन की लाइट के अलावा किसी भी तरह की लाइट जलाने की इजाजत नहीं है. वहीं, समूहों में यात्रा करने वाले यात्रियों को रात 10 बजे के बाद बात करने की अनुमति नहीं है।
वहीं, ट्रेन में सफर के दौरान यात्री सिगरेट के साथ शराब का सेवन नहीं कर सकते हैं। वे ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ भी नहीं ले जा सकते हैं। इन बातों को नजरअंदाज करना यात्री को काफी महंगा पड़ सकता है।
Keep up with what Is Happening!