संसद में बोले राजनाथ सिंह: चीन ने अगर LAC के पास गोला-बारूद इकट्ठा किया तो हम भी जवाब देने के लिए तैयार
राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में वर्तमान स्थिति पर अपने बयान में कहा कि हम नियंत्रण रेखा पर एक शांतिपूर्ण स्थिति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत हमेशा द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखने पर जोर दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद में कहा कि भारत का मुख्य मकसद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम करना है।
भारत और चीन के बीच गतिरोध पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पैंगोंग क्षेत्र में चीन के साथ सेना हटाने की योजना पर काम जारी है।
उन्होंने कहा कि भारत ने इस क्षेत्र में कुछ नहीं खोया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन से लगातार बातचीत के बाद अब दोनों देशों की सेना पीछे हटने को तैयार है।
राजनाथ सिंह बोले कि हमारे सुरक्षा बलों साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार हैं।
Keep up with what Is Happening!