
Redmi ने Redmi Note 12 सीरीज के नए फोन Redmi Note 12 4G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro 5G, Note 12 Pro+ 5G जैसे तीन फोन पहले से मार्केट हैं और अब कंपनी ने Redmi Note 12 4G को लॉन्च किया है। Redmi Note 12 4G के अलावा अन्य दो मॉडल Redmi 12S और Redmi Note 12 Turbo के भी इस सीरीज में शामिल होने की उम्मीद है।
Redmi Note 12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 229 यूरो यानी करीब 20,400 रुपये रखी गई है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 199 यूरो यानी करीब 17,700 रुपये है।
Redmi Note 12 4G की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 है। फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ MIUI 14 मिलता है। सीरीज के तहत Redmi Note 12 4G में 6nm का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU है। Redmi Note 12 4G में 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है।
Redmi Note 12 4G का कैमरा
Redmi Note 12 4G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जो कि Samsung JN1 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Redmi Note 12 4G की बैटरी
Redmi Note 12 4G में कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm का हेडफोन जैक, टाईप-सी पोर्ट, GPS, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ 5.0 के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi Note 12 4G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। रेडमी के इस फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है।
Keep up with what Is Happening!