5000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Redmi Note 12 Series हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा Redmi Note 12 में 6.67 इंच की फुल एचडी सैमसंग की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
5000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Redmi Note 12 Series हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

रेडमी ने तमाम लीक्स के सामने आने के बाद आखिरकार Redmi Note 12 Series सीरीज को चीन में लॉन्च कर दी है। Redmi Note 12 सीरीज के तहत तीन फोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ शामिल हैं। इन तीनों पोन में एक ही जैसी OLED पैनल की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और तीनों में 5000mAh की बैटरी दी गई है। Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ की कीमत

Redmi Note 12 की शुरुआती कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 13,600 रुपये है, वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 1,699 युआन यानी करीब 19,300 रुपये है। Redmi Note 12 Pro की शुरुआती कीमत 1,699 युआन यानी करीब 19,300 रुपये और Redmi Note 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 2,099 युआन यानी करीब 23,000 रुपये है। Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ को मिडनाइट डार्क, टाइम ब्लू और मिरर Porcelain व्हाइट में खरीदा जा सकेगा Redmi Note 12 Pro को शैलो ड्रीम गैलेक्सी शेड में भी पेश किया गया है। Redmi Note 12 Explorer Edition की कीमत 2,399 युआन यानी करीब 27,200 रुपये है। Redmi Note 12 Trend Edition स्ट्रिप्ड डिजाइन के साथ आता है जिसकी कीमत 2,599 युआन यानी करीब 29,500 रुपये है।

Redmi Note 12 5G की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा Redmi Note 12 में 6.67 इंच की फुल एचडी सैमसंग की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Redmi Note 12 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 12 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है।

Redmi Note 12 Pro की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12 Pro में भी एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है और इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR4x रैम और ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 GPU मिलता है।

Redmi Note 12 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi Note 12 Pro में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग है।

Redmi Note 12 Pro+ की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12 Pro+ में भी एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है और इसके साथ HDR10+ और Dolby Vision का भी सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR4x रैम और ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 GPU मिलता है।

Redmi Note 12 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi Note 12 Pro में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news