
विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग के पास हिमस्खलन के दौरान शिमला का पर्वतारोही युवक लापता हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह युवक अपने दो साथियों के साथ 17 नवंबर को अटल टनल से कुछ दूर फ्रेंडशिप पीक की तरफ जा रहा था। यह जानकारी एएसपी अशेष शर्मा ने दी।
यह स्थान समुद्रतल से करीब साढ़े 17 हजार फीट ऊंचाई पर है। यहां अचानक हुए हिमस्खलन में वह अपने साथियों से बिछड़ गया।
उन्होंने बताया कि लापता पर्वतारोही आशुतोष पुत्र सुरेंद्र हिमटा अडशाला, चौपाल जिला शिमला का रहने वाला है। उसके साथी सचिन निवासी शिमला और साहिल निवासी मनाली सकुशल हैं।
Keep up with what Is Happening!