
दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो का एक विमान करीब 50 मिनट के भीतर ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया।
Indigo 6E-1763 विमान थाईलैंड के फुकेट के लिए निर्धारित था और पायलट ने सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी थी।
लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी की सूचना के बाद यह दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह करीब 7:31 बजे लौट आया। सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद इंडिगो पायलट ने एहतियाती लैंडिंग के लिए कहा। एटीसी ने उतरने की अनुमति दी और पूरी आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की। कुछ देर बाग इंडिगो ने खुद इस घटना की पुष्टि कर दी।
Keep up with what Is Happening!