SSR की फिल्म के गाने ने भैंस को भी किया दीवाना, करने लगी डांस; वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी इंसान को हीरो बना सकता है। लेकिन, जरा सोचिए कि अगर सोशल मीडिया से कोई भैंस हीरोइन बन जाए तो क्या हो। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक भैंस फिल्मी गानों पर थिरकती नजर आ रही है।
FreeSoulSimi नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भैंस का डांस करता वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया है कि इस वीडियो को उनकी बहन ने उन्हें भेजा था। उसके घर के पास किसी को भैंस के साथ नाचने में काफी मजा आता है।
वीडियो में जैसे ही एक महिला भैंस को डांस करने के लिए कहती है, वैसे ही भैंस भी उसकी बात मान डांस थिरकने लगती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है। साथ ही फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इसे लाइक और शेयर करने में जुट गए हैं।
Keep up with what Is Happening!