पश्चिम बंगाल: नाबालिग के साथ दुष्कर्म पर छलका भाजपा सांसद रूपा गांगुली का दर्द, बोलीं- यह द्रौपदी चीरहरण जैसा

हंसखाली में नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में उन्होंने कहा कि, ये सभी घटनाएं द्रौपदी के चीरहरण के समान हैं कि कैसे एक तरफ उसे निर्वस्त्र किया जा रहा था और लोग हंस रहे थे, ठीक वैसी ही स्थिति आज भी है।
पश्चिम बंगाल: नाबालिग के साथ दुष्कर्म पर छलका भाजपा सांसद रूपा गांगुली का दर्द, बोलीं- यह द्रौपदी चीरहरण जैसा

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचारों को भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने द्रौपदी चीरहरण के समान बताया है। हंसखाली में नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में उन्होंने कहा कि, ये सभी घटनाएं द्रौपदी के चीरहरण के समान हैं कि कैसे एक तरफ उसे निर्वस्त्र किया जा रहा था और लोग हंस रहे थे, ठीक वैसी ही स्थिति आज भी है।

दरअसल, रूपा गांगुली ने ही महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि, वह चीरहरण वाला सीन करने के बाद कई रातें रोती रही थीं। एएनआई को दिए बयान में कहा कि, मैं वो आठ दिन उसी में जी रही थी कि, मुझे एक सभा में निर्वस्त्र किया जा रहा है और लोग हंस रहे हैं। मैं उसमें जीती थी।

बंगाल में औरतें कैसे जी रही हैं
रूपा गांगुली ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में हर एक औरत, जिसके साथ यह घटना घट रही है। वह कैसे जी रही है। आधी तो मार दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि, आप कुछ देर के लिए आंखे बंद करो और सोचो आपके बच्चे के साथ ऐसा हो रहा है। आप देखोगे कि आप कितने दिन तक सो नहीं पाओगे।

लोगों को लगता है मेरी एक्टिंग अच्छी थी
भाजपा सांसद ने कहा कि, कई लोगों ने कहा कि द्रौपदी के किरदार में मेरी एक्टिंग अच्छी थी, लेकिन वो एक्टिंग नहीं थी। मैं शूटिंग के बाद रात दस बजे होटल आ जाती थी और फूट-फूट कर रोती थी। मैं आठ दिन उसी में जीती रही।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news