
दुनिया भर में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुकता और पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
इसी बीच विजयपाल उर्फ ग्रीनमैन ने सभी लोगों से अपील की है कि आज के दिन हमें संकल्प लेना होगा कि हमें अगले 3 सेकेंड बाद की सांस का इंतजाम खुद करना है।
दरअसल इस दिन को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजते हैं। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। वहीं बढ़ती आधुनिक दुनिया और जिंदगी की भाग-दौड़ के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण बेहद तेजी से बढ़ रहा है।
पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि जिस तरह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, उसके कारण कई तरह की गंभीर बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही है, इसके अलावा समय के साथ साथ कई पशु-पक्षी भी विलुप्त होते जा रहें हैं।
Keep up with what Is Happening!