Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मरीज मिला, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई महिला मूल रूप से अफ्रीका निवासी है। लक्षण मिलने के बाद महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जो पॉजिटिव आए हैं।
Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मरीज मिला, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवा मामला सामने आया है। लोकनायक अस्पताल में भर्ती अफ्रीका मूल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला साउथ दिल्ली में रहती थी। मंकीपॉक्स की लक्षण मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई महिला मूल रूप से अफ्रीका निवासी है। लक्षण मिलने के बाद महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जो पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि महिला की स्थिति बेहतर है। डॉ. सुरेश ने बताया कि लोकनायक अस्पताल में मंकीपॉक्स के कुल 5 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अस्पताल में मंकीपॉक्स की अभी 4 मरीज भर्ती हैं इनमें 2 महिला और दो पुरुष मरीज शामिल हैं। चारों मरीज की स्थिति बेहतर है। पहले पाए गए 3 मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news