MCD Election 2022: एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने के लिए भाजपा 27 नवंबर को प्रचार करेगी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले 27 नवंबर को व्यापक जनसंपर्क अभियान आयोजित करेगी। इस दौरान कम से कम एक लाख भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में एक करोड़ से ज्यादा मतदाता तक पहुंचेंगे।
MCD Election 2022: एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने के लिए भाजपा 27 नवंबर को प्रचार करेगी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले 27 नवंबर को व्यापक जनसंपर्क अभियान आयोजित करेगी। इस दौरान कम से कम एक लाख भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में एक करोड़ से ज्यादा मतदाता तक पहुंचेंगे।

दिल्ली इकाई के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कम से कम 10 प्रमुख केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी जनसंपर्क अभियान में भाग लेंगे।

गुप्ता ने कहा कि 27 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली के घर-घर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक चलेगा और तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

गुप्ता ने कहा कि पार्टी का अभियान संगठित तरीके से चल रहा है और सभी उम्मीदवारों को आम जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा, अब पार्टी बैठकों और सीधे जनसंपर्क पर जोर दे रही है।

गुप्ता ने आगे कहा निगम ने पिछले पांच वर्षो में बहुत काम किया है। हमने 5,000 से अधिक पार्को की स्थिति में सुधार किया है, निगम स्कूलों का भी कायाकल्प किया गया है। दिल्ली में कचरे से ऊर्जा उत्पादन के चार संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने झुग्गीवासियों को फ्लैट देना शुरू कर दिया है। गोविंदपुरी में 3,024 फ्लैट दिए गए हैं, जबकि 17,000 अन्य फ्लैट तैयार हैं। जैसे ही हम निगम में फिर से आएंगे, हम इस काम को गति देंगे।

संयोग से प्रधानमंत्री का रेडियो कार्यक्रम मन की बात भी रविवार (27 नवंबर) को है।

गुप्ता ने कहा, चुनाव प्रचार के तहत भाजपा ने पिछले रविवार को दिल्ली में 14 जगहों पर रोड शो किया, जिसमें पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम बेहद सफल रहा।

250 सीटों पर एमसीडी का चुनाव चार दिसंबर को होना है। वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news