
करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरजीत सिंह पर एक मॉडल से छेड़खानी करने और उन्हें परेशान करने के कई गंभीर आरोप लगे हैं।
दरअसल, एक महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा है कि करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को एक मॉडल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
सुरजीत पर आईपीसी की धारा 354 (ए) (डी), 500,509,501,67 के तहत बांगुर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
Keep up with what Is Happening!