Lakhimpuri Kheri Case: दुष्कर्म के बाद की गई दलित बहनों की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Lakhimpuri Kheri Case: दुष्कर्म के बाद की गई दलित बहनों की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, 6 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी दो बहनों की हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद ,हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पेड़ पर लटके मिले थे दोनों बहनों के शव
जिले के निघासन थाना इलाके के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। मां का कहना है कि शाम करीब पांच बजे उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य लोग दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया।

बाइक पर लड़कियों को जबरन उठा ले गए थे आरोपी 
मामले में देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। आशंका जताई जा रही था कि तीन आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। मां के मुताबिक दोनों नाबालिग बेटियां घर के बाहर लगी मशीन पर चारा काटने गईं थीं। शाम करीब पांच बजे पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे। मां ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे उन्हें धक्का देकर भाग निकले। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनका शव खैर के पेड़ से लटका मिला।

नहीं लगाई गई अपहरण की धारा
एफआईआर में घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपियों पर अपहरण की धारा नहीं लगाई गई है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news