
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने योगी के मुंबई दौरे को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने योगी के भगवा वस्त्र पर टिप्पणी की है।
दलवई ने कहा, योगी को भगवा वस्त्रों की जगह आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए। हुसैन दलवई ने सलाह दी, रोज धर्म की बात मत करो, भगवा वस्त्र मत पहनो और थोड़ा मॉडर्न बनो।आधुनिक विचारों को अपनाएं…
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि योगी को महाराष्ट्र से उद्योग लेने के बजाय अपने राज्य में नए उद्योग विकसित करने चाहिए.
उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र ने उद्योगों को अच्छी सुविधाएं दी हैं, इसलिए आपको महाराष्ट्र से उद्योग लेने के बजाय राज्य में नए उद्योग विकसित करने चाहिए। इसे बढ़ावा देने के लिए एक माहौल बनाया जाना चाहिए.’ दलवई ने कहा, योगी को कुछ आधुनिकता अपनानी चाहिए, क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है।
लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इस बार देश के बड़े उद्योगपतियों के अलावा विदेशी निवेशकों को भी आमंत्रित कर रही है. इससे पहले 2018 में इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में रोड शो किया था।
Keep up with what Is Happening!