गाज़ियाबाद की कोर्ट में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया जख्मी; मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था।
गाज़ियाबाद की कोर्ट में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया जख्मी; मचा हड़कंप

गाजियाबाद कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ किसी अदालत में घुसा हुआ था। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news