
मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में महिला के साथ के दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को शातिर हिस्ट्रीशीटर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मतलूब अहमद पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।
मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। कुछ समय के बाद ही उसके पति की मौत हो गई थी। तभी से वह अपने घर पर अकेली रहती है।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार को 28 नवंबर की शाम वह अपने खेत पर गई थी। जहां उसे कांठ थाने का शातिर हिस्ट्रीशीटर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरोपित मतलूब अहमद मिल गया। आरोपित ने उसे अकेला देखकर मतलूब उसे जबरन हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया और यहां तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला कांठ थाने की डेहरा चौकी पहुंची। आरोप है कि यहां उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह कांठ थाने आई और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर मतलूब अहमद के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है।
Keep up with what Is Happening!