आगरा: झगड़े के बाद युवक ने अपनी पत्नी को यमुना नदी के पुल से नीचे फेंका, फिर भी बच गयी जान

जानकारी के मुताबिक गृह कलेश के बाद एक शख्स अपनी पत्नी को बाइक पर लेकर बटेश्वर ले गया। यहां पहुंचकर उसने अपनी पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया। किस्मत से महिला की जान बच गई क्योंकि जहां वो गिरी वहां पानी कम था।
आगरा: झगड़े के बाद युवक ने अपनी पत्नी को यमुना नदी के पुल से नीचे फेंका, फिर भी बच गयी जान

उत्तर प्रदेश के आगरा में गृह कलेश की वजह से एक शख्स ने अपनी पत्नी को यमुना नदी के पुल से धक्का दे दिया। इसके बाद वो शख्स मोटरसाइकिल पर बैठा और अपने घर लौट आया। उसे लगा कि उसकी पत्नी की मौत हो गई।

लेकिन महिला की किस्मत अच्छी थी कि जहां वो गिरी वहां पानी कम था। मामला आगरा के सिकंदरा इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक गृह कलेश के बाद एक शख्स अपनी पत्नी को बाइक पर लेकर बटेश्वर ले गया। यहां पहुंचकर उसने अपनी पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया। किस्मत से महिला की जान बच गई क्योंकि जहां वो गिरी वहां पानी कम था।

महिला के मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के सिरसागंज इलाके के नगला मदारी इलाके में रहने वाले संतोष की आठ साल पहली नारखी के खुशालपुर की रहने वाली अरविंद से शादी हुई थी। अरविंद सिलाई का काम करता है। दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर कलेश रहता था। शुक्रवार को भी किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

इसके बाद अरविंद संतोष को बाइक पर बिठाकर बटेश्वर ले गया। पुल के पास जाकर अरविंद ने संतोष को ऊपर से धक्का दे दिया। गनीमत ये रही कि संतोष जहां गिरी वहां पानी कम था और वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचा ली और किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाल लिया।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news