
ब्रह्मपुरी कालोनी में शुक्रवार देर रात साइबोर्ड के एंगल में युवक का शव फंसा मिला। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि आलोक की गर्दन एंगल में फंसी थी। इस बीच रास्ते से गुजर रहे एक-दो लोगों ने यह देखा वह रुके भी पर आलोक को एंगल से निकालने के बजाए मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। एक पड़ोसी ने देखा तो वह चीख पुकार करता हुए भागा। यह देख लोग चले गए और उसने आलोक के घरवालों को सूचना दी। घटना के समय आलोक के घर के लोग भी लान में ही घूम रहे थे। बाद में सीसी कैमरे से पूरे घटनाक्रम का पता चला कि कैसे युवक की मौत हुई।
ब्रह्मपुरी कालोनी में शुक्रवार देर रात लघुशंका करने के दौरान 34 वर्षीय आलोक त्रिपाठी का पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह घर के बाहर लगे लोहे के बोर्ड के एंगल पर गिर गए। जिससे उनकी गर्दन एंगल में बुरी तरह फंस गई। कुछ ही देर में तड़प-तड़पकर आलोक की मौत हो गई। घटना घर के पास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। वह मर्चेंट नेवी में कर्मी थें।
ब्रह्मपुरी कालोनी में रहने वाले किशन कुमार त्रिपाठी का बेटा आलोक मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज मिश्र के मुताबिक शुक्रवार देर रात आलोक पार्टी करके कहीं से लौट था। घर के बाह बाइक खड़ी की। हेलमेट भी निकाल कर उस पर टांग दिया। वह कुछ कदम लड़खड़ाते हुए चले। नशे की हालत में थे। लघुशंका कर रहे थे।
इस बीच एकाएक उनका पैर फिसल गया और वह लड़खड़ा कर गिर गए। आलोक की गर्दन बुरी तरह लोहे के एंगल में फंस गई। जिससे उनकी आवाज भी नहीं निकल सकी और तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर दौड़े और उन्होंने आलोक को उठाया तबतक आस पड़ोस के लोग भी आ गए। उन्होंने आलोक के घर पर सूचना दी। घरवाले आनन फानन आलोक को लेकर लोहिया पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Keep up with what Is Happening!