
समाजवादी पार्टी ने तीन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इसमें महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव को बनाया गया है। वाराणसी निवासी श्रीवास्तव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही है।
अभी तक महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रही लीलावती कुशवाहा को सपा ने राष्ट्रीय कमेटी में शामिल कर लिया है।
इसी तरह व्यास जी गौड़ को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। वह पहले भी इसी पद पर थे। सपा ने पूर्व एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। डॉक्टर कश्यप भी पिछली कमेटी में इसी पद पर थे।
Keep up with what Is Happening!