
उत्तर प्रदेश में कानपुर समेत कई जिलो में शनिवार से 19 जनवरी तक कड़ाके ठंड पड़ेगी। आज से मौसम तेजी से करवट लेगा। मौसम विभाग ने 14 से 19 जनवरी तक भीषण ठंड की संभावना जताई थी। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
लखनऊ समेत आस-पास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं झांसी के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। ये प्रदेश में सबसे अधिक था।
सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन सुनील पांडेय के अनुसार कानपुर समेत उप्र में अब आगामी 6 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।
पारा 2 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि 16 से 19 के बीच सबसे अधिक ठंड पड़ेगी।
शीतलहर के दोबारा लौटने से घना कोहरा एक बार फिर उत्तर प्रदेश को अपने आगोश में लेगा।
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी दो दिन में हल्की बारिश के आसार जताए थे।पश्चिमी उप्र के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं।
Keep up with what Is Happening!