
भागदौड़ भरी जिंदगी में आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल जाते हैं। जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जिनमें से एक है हड्डियों में लगातार दर्द होना।
लोग अक्सर हड्डी के दर्द को सामान्य समझ लेते हैं। जो आगे चलकर बोन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी बन सकती है।
बोन कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है लेकिन यह श्रोणि, बांह और फिर पैर की लंबी हड्डियों में सबसे आम है। यह कैंसर हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है।
हड्डी के कैंसर का एक सामान्य लक्षण हड्डी का दर्द है, जो समय के साथ बिगड़ जाता है। इसके लक्षण सिर्फ 1% लोगों में देखे जाते हैं।
हड्डी के कैंसर के प्रकार
1. चोंड्रोसारकोमा
2. ओस्टियोसारकोमा
3. इविंग सरकोमा
हड्डी के कैंसर के लक्षण
थकान: भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजमी है। हालांकि अगर यह थकान रोजाना बनी रहे तो यह खतरे का संकेत भी हो सकता है।
Bone Pain: हड्डी के दर्द को अक्सर एक छोटी सी समस्या समझकर अनदेखा कर दिया जाता है। हालांकि, अगर दर्द कम होने की बजाय बढ़ रहा है तो यह बोन कैंसर का संकेत हो सकता है।
वजन कम होना: अचानक से वजन कम होना भी बोन कैंसर का लक्षण है। जैसे-जैसे आपके शरीर में कैंसर कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं, वैसे-वैसे आपका वजन कम होने लगता है।
प्रभावित हिस्से में सूजन होना: शरीर के किसी हिस्से में अलग-अलग तरह की गांठ या सूजन होना सामान्य बात नहीं है। इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कैंसर भी हो सकता है।
बार-बार फ्रैक्चर होना- बोन कैंसर हड्डियों को कमजोर कर देता है, जिससे बार-बार फ्रैक्चर होता है।
अकड़न: वैसे तो जोड़ों में अकड़न होना आम बात है, लेकिन इस अकड़न के साथ हड्डियों में दर्द और सूजन भी होती है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें। यह कैंसर का लक्षण भी हो सकता है। समय रहते इसका इलाज कर लेना बेहतर होता है।
Keep up with what Is Happening!