International Women’s Day: तेजस्वी प्रकाश से श्वेता तिवारी तक, Bigg Boss की क्वीन हैं ये महिलाएं

बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसके अब तक 15 सीजन आ चुके हैं। इस शो में मनोरंजन जगत के सितारे नजर आते हैं।
International Women’s Day: तेजस्वी प्रकाश से श्वेता तिवारी तक, Bigg Boss की क्वीन हैं ये महिलाएं

बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसके अब तक 15 सीजन आ चुके हैं। इस शो में मनोरंजन जगत के सितारे नजर आते हैं। खास बात ये है कि इस रियलिटी शो का हर सीजन टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचा देता है, तो साथ ही रियलिटी शो में नजर आने वाले तमाम सेलेब्स भी फैंस के चहेते बन जाते हैं। लेकिन इस शो की ट्रॉफी को ज्यादा फीमेल कंटेस्टेंट्स ही अपने नाम कर पाई हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको उन टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया के साथ-साथ बिग बॉस के घर में भी राज किया है और खुद को अपने सीजन की विनर बनाया है।

तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के सीजन 15 में नजर आई थीं। इस शो में तेजस्वी के क्यूट अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया था लेकिन तेजस्वी ने टास्क के दौरान अपना दमदार गेम भी दिखाया था, जिसकी भी हर किसी ने तारीफ की थी। तेजस्वी अपने सीजन की विनर रही थीं और प्रतीक सहजपाल सीजन 15 के पहले रनरअप रहे थे।

रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक बिग बॉस सीजन 14 में नजर आई थीं और फैंस ने उन्हें बॉस लेडी का टैग दिया था। रुबीना के दमदार अंदाज ने फैंस को खुश कर दिया था। वह अपने सीजन में हर मुद्दे पर बोलती थीं और राहुल वैद्य संग उनकी टकरार को भी फैंस ने पसंद किया। रुबीना सीजन 14 की विनर रही थीं और राहुल वैद्य पहले रनरअप रहे थे।

दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और जब वह बिग बॉस सीजन 12 में नजर आईं, तो यहां भी फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया। दीपिका ने सीजन 12 की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। दीपिका ने कई बड़े सितारों को पछाड़कर इस ट्रॉफी को जीता था।

शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। इस सीजन में शिल्पा शिंदे को काफी पसंद किया गया। हालांकि, इस सीजन की खास बात ये है कि इसमें विनर और रनरअप दोनों ही महिलाएं रही थीं। शिल्पा शिंदे ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया। वहीं, हिना खान इस सीजन की रनरअप रही थीं। हालांकि, शो के आखिर में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

गौहर खान
गौहर खान ने बिग बॉस 7 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उन्होंने इस सीजन में तनीषा मुखर्जी को हराया था। गौहर का धाकड़ अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था, जिस वजह से फैंस ने उन्हें ढेर सारे वोट दिए थे। गौहर बिग बॉस में बतौर सीनियर भी नजर आ चुकी हैं।

जूही परमार
जूही परमार बिग बॉस के सीजन 5 में नजर आई थीं और उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया। जूही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिस वजह से उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, इस सीजन में उन्हें महक चहल से कड़ी टक्कर मिली थीं लेकिन शो के ट्रॉफी पर उन्होंने की कब्जा किया।

श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विनर रही हैं। श्वेता इस रियलिटी शो की पहली महिला कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। सीजन 4 से पहले बिग बॉस के शुरुआती तीनों सीजन में पुरुष कंटेस्टेंट ने जीत हासिल की थी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news