International Women's Day: कातिल हसीना से लेकर दबंग पुलिस अफसर तक, जिन्होंने बॉलीवुड से ओटीटी तक जमाई धाक

रवीना टंडन हों या फिर माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद इन महिलाओं ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। आज हम ऐसे 5 महिला किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने हुनर से हर किरदार में जान डाल दी।
International Women's Day: कातिल हसीना से लेकर दबंग पुलिस अफसर तक, जिन्होंने बॉलीवुड से ओटीटी तक जमाई धाक

आज महिलाएं अपनी मजबूत भूमिकाओं और शानदार रोल के साथ फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी पर भी अपना सिक्का जमा रही हैं। नेटफ्लिक्स पर आपको कई ऐसी महिलाओं से संबंधित कहानियां और फिल्में मिल जाएंगी जिन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी मजबूत जगह बनाई है। पिछले काफी समय से हिंदी सिनेमा में महिलाओं के किरदार में बहुत बदलाव देखने को मिला है। अलग-अलग क्षेत्रों की महिला किरदारों ने अपनी सोच, शक्ति और जुनून से समाज को आगे बढ़ाया है। रवीना टंडन हों या फिर माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद इन महिलाओं ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। आज हम ऐसे 5 महिला किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने हुनर से हर किरदार में जान डाल दी।

द फेम गेम (माधुरी दीक्षित)

90 के दशक की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लाखों दीवाने हैं। वह बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर भी हैं। माधुरी द फेम गेम में अनामिका आनंद के किरदार में हैं। इसमें माधुरी का एक डांस नंबर भी है। उम्र के इस पड़ाव में भी माधुरी ने अपने डांस के बल पर से साबित कर दिया है कि उनकी नजर में उम्र सिर्फ एक नंबर मात्र है। इस वेब सीरीज के जरिए माधुरी ने अपने दर्शकों को यह बता दिया है कि उम्र के साथ तजुर्बा मजबूत हुआ है और हुनर की चमक बढ़ गई है।

हसीन दिलरुबा (तापसी पन्नू)

ओटीटी पर मौजूद तापसी पन्नू की सस्पेंस थ्रिलर झोलझाल से भरी कहानी है। हालांकि जब कहानी दिलरुबा की हो तो उसका हसीन होना तो जरुरी है, और दिलरुबा बनी हैं रानी कश्यप यानि तापसी पन्नू। इसमें तापसी ने एक घरेलू महिला का किरदार निभाया है जो बहुत दमदार है। ये एक मजबूत थ्रिलर है जो आपको पूरे समय बांधे रखती है।

मसाबा मसाबा (नीना गुप्ता)

इस सीरीज की कहानी रियल लाइफ फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की कहानी पर आधारित है। सीरीज में नीना गुप्ता मसाबा की मां के किरदार में हैं। इसमें नीना ने अपना किरदार बहुत मजे से निभाया है। इस सीरीज में नीना गुप्ता अपनी रियल लाइफ जिंदगी से ज्यादा उम्दा नजर आई हैं।

त्रिभंग (काजोल)

त्रिभंग तीन पीढ़ियों की मां बेटी की कहानी है। इस फिल्म में काजोल ने अनुराधा आप्टे बनकर एक मां का किरदार निभाया है। काजोल बॉलीवुड में कई बार अपने किरदार का लोहा मनवा चुकी हैं। बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ वह फैंस के दिलों पर आज भी राज करती हैं।

अरण्यक (रवीना टंडन)

रवीना ने भी ओटीटी पर धमाकेदार डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया है। इसमें वह एक महिला पुलिसकर्मी के किरदार में हैं जो ड्यूटी के साथ-साथ परिवार और घर की जिम्मेदारी भी संभालती है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news