लखनऊ: बारी समाज ने आयोजित किया युवक-युवती परिचय सम्मेलन
बारी समाज द्वारा आज 21-02-2021 को बुद्धेश्वर मंदिर परिसर , बुद्धेश्वर चौराहा , लखनऊ में विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि मा० श्री जसवंत सिंह सैनी - राज्य मंत्री उ०प्र० सरकार / कार्यकारी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दिया।
विशेष अतिथि अजय आर्य बारी- चेयरमैन भिनगा द्वारा जरूरतमदों को कंबल वितरण भी किया गया
भारतीय बारी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमाकांत बारी जी ने विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वजातीय बंधुओं का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी ने संचालन किया। बिहार से कल्लू बारी, झारखंड से प्रकाश बारी, नयन सिंह बारी, शिवप्रताप बारी, नैन सिंह बारी, गिरजा शंकर बारी, रामशंकर बारी, मध्य प्रदेश से श्रीमती कृष्णा कुमावत बारी, अमर बारी, उमेश बारी, संतोष बारी, आशीष बारी, विजय बारी, उत्तम बारी, दीपक बारी, गुंजन बारी, आकाश बारी, दिनेश बारी, मऊ राम खिलावन, वेद प्रकाश, सुनील बारी, लक्ष्मी बारी, रीता देवी, सुनैना बारी, महेंद्र बारी आदि लोग उपस्थित थे।
Keep up with what Is Happening!