
टेलीविजन मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने पति विक्की जैन के साथ कहीं ना कहीं नजर आती है। इसके अलावा वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस का यह वीडियो देख नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में अंकिता अपनी बहन ऐश्वर्या और पति के साथ एक जन्मदिन पार्टी के लिए जाते हुए स्पॉट की गईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाई हील्स के साथ काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आंखों में विंग्ड आईलाइनर भी लगाया हुआ था। राहुल महाजन की बर्डथे पार्टी के लिए तैयार हुई अभिनेत्री अपने इस लुक के लिए जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।
सामने आई एक्ट्रेस की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अंकिता लोखंडे अभी भी मेट गाला में हैं। बिल्कुल भूतनी। वहीं, एक यूजर ने लिखा, चुड़ैल लग रही है। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, धरती पर जादू लौट आया है। एक और यूजर ने लिखा, ये मेकअप किया है या मजाक। एक नेटिजनने कमेंट में लिखा, कितनी बुरी लग रही है। इसके अलावा नेटिजन्स लगातार एक्ट्रेस के लुक को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं हैं जब अंकिता को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ी हो। एक्ट्रेस इससे पहले कई बार ट्रोल्स का निशाना हो चुकी हैं। अभिनेत्री ने इसी साल जनवरी में अपने लंबे रिलेशन के बाद बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रस हाल ही में स्टार प्लस के रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में पति संग नजर आईं थी। इसके अलावा वह आखिरी बार पवित्र रिश्ता के दूसरे सीज़न में टीवी एक्टर शहीर शेख के साथ दिखाई दी थीं।
Keep up with what Is Happening!