Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने स्विमिंग पूल में की मस्ती, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

हाल ही में 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शालीन भनोट अब्दु से पूछते नजर आ रहे हैं कि वह कहां जा रहे हैं, जिस पर अब्दु बताते हैं कि वह अपने कपड़े चेंज करके स्वीमिंग करने जा रहे हैं।
Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने स्विमिंग पूल में की मस्ती, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

'बिग बॉस' का नया सीजन शुरू हो चुका है। शो में आए सभी कंटेस्टेंट में तजाकिस्तान से आए अब्दु रोजिक की क्यूटनेस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'बिग बॉस 16' को आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और अब्दु की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अब्दु का नटखट अंदाज और क्यूटी सी स्माइल शो के अंदर ही नहीं बाहर भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अब्दु की स्वीमिंग स्किल ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को डरा भी दिया।

हाल ही में 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शालीन भनोट अब्दु से पूछते नजर आ रहे हैं कि वह कहां जा रहे हैं, जिस पर अब्दु बताते हैं कि वह अपने कपड़े चेंज करके स्वीमिंग करने जा रहे हैं। इसके बाद वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ स्वीमिंग के लिए जाते हैं। वीडियो में दिखाई दे रही अब्दु की स्वीमिंग स्किल्स सबको पसंद आ रही हैं। इसके बाद अचानक से अब्दु स्विमिंग पूल में डूबने लगते हैं, जिससे प्रियंका डर जाती हैं और उनकी मदद के लिए आगे आती हैं। इतने ही अब्दु हंसने लगते हैं, तो प्रियंका उनके कहती हैं कि वह डर गई थीं।सोशल मीडिया पर अब्दु का मस्ती करता यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अब्दु रोजिक की इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब्दु बहुत क्यूट हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'घर के सबसे फेवरेट।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'इस क्यूटी को घर से बेघर नहीं होना चाहिए', तो दूसरे ने लिखा, 'अब्दु बहुत ही प्यारा है।' इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर अब्दु के लिए कर रहे हैं।

बता दें कि अब्दु मूल रूप से तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह सिंगर हैं और हिंदी में भी गाने गाते हैं। हालांकि उन्हें हिंदी बोलना नहीं आता और ऐसे में बिग बॉस के घर में साजिद खान को उनकी बातें दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिंगर होने के साथ अब्दु बॉक्सर और ब्लॉगर भी हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और अब बीबी हाउस में आने के बाद वह और भी बढ़ गई है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news