
टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 9 को अपना विनर मिल गया है। प्रतिभाशाली बच्चों की खूबसूरत आवाजों से सजा यह शो पिछले तीन महीने से टीवी पर प्रसारित किया जा रहा था।
सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन 9 के फिनाले में शीर्ष 6 प्रतियोगी पहुंचे। इनमें हर्ष सिकंदर, राफा यास्मीन, अथर्व बख्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन लामा और नयनेश्वरी घाडगे का नाम शामिल है।
वहीं, विनर की बात करें तो सा रे गा मा पा सीजन 9 की ट्रॉफी 9 साल के जेटशेन दोहना लामा ने उठाई। जबकि हर्ष सिकंदर फर्स्ट रनरअप और नयनेश्वरी घाडगे सेकेंड रनरअप रहीं।
सा रे गा मा पा के इस सीजन को जीतने के लिए जेटशेन दोहना लामा ने सभी की प्रशंसा की।चमचमाती ट्रॉफी के साथ, जेटचेन को लाखों का चेक भी भेंट किया गया। सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 की पुरस्कार राशि 10 लाख रुपये है।
Keep up with what Is Happening!