Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी, कांग्रेस ने शेयर की फोटो

दोनों अभिनेत्रियों की राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को खुद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ आकांक्षा पुरी और रश्मि देसाई को देखा जा सकता है।
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी, कांग्रेस ने शेयर की फोटो

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही है। इस यात्रा को शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है। अब तक मनोरंजन जगत के कई कलाकारों का राहुल गांधी को समर्थन मिला है, जिनमें पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम शामिल हो गया है।

दोनों अभिनेत्रियों की राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को खुद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ आकांक्षा पुरी और रश्मि देसाई को देखा जा सकता है। इस फोटो के साथ कांग्रेस पार्टी ने कैप्शन में लिखा, 'रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं।' अभिनेत्री ने भी कांग्रेस की इस पोस्ट को रीट्वीट किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मि देसाई छोटे पर्दे का बड़ा नाम है। 'उतरन' सीरियल से वह घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही थीं। इसके अलावा वह बिग बॉस रियलिटी शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं आकांक्षा पुरी की बात करें तो वह कई टीवी शो में दिख चुकी हैं। साथ ही उन्होंने दक्षिण भारत में भी काफी काम किया है। हाल ही में वह 'मीका दी वोटी' में भी नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की थी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news