
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड के एक और कपल के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं।
अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण बेदी शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी जिसमें परिवार के लोग और करीबी ही शामिल थे। शादी के बाद से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाहें उड़ीं, जिससे कपल ने हमेशा इनकार किया।
अब बताया जा रहा है कि बिपाशा और करण के घर उनका पहला बच्चा आने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। बिपाशा से करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी।
बिपाशा और करण ने करीब एक साल तक डेट किया और फिर सात फेरे लिए। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के छह साल बाद वो माता-पिता बनने वाले हैं। जल्द ही कपल इस बारे में आधिकारिक ऐलान करेगा।
करीबी सूत्र के मुताबिक, बिपाशा और करण अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Keep up with what Is Happening!