Parineeti-Raghav: क्या 10 अप्रैल को होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई? सवाल करने पर शरमाईं एक्ट्रेस

चर्चा थी कि दोनों 10 अप्रैल को दिल्ली में एंगेजमेंट करने जा रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वह दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं।
Parineeti-Raghav: क्या 10 अप्रैल को होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई? सवाल करने पर शरमाईं एक्ट्रेस

परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अचानक अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ इसी हफ्ते तके अंत में सगाई करने जा रही हैं।

चर्चा थी कि दोनों 10 अप्रैल को दिल्ली में एंगेजमेंट करने जा रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वह दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं।

दरअसल बीती रात बुधवार को परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। परिणीति लाल रंग के स्वेटर में दिखीं और पपाराजियों के सवालों का जवाब देती दिख रही हैं। वह कह रही हैं- लंदन जा रही हूं।

इसपर कुछ पपाराजी फिर सवाल करते हैं तो वह कहती हैं- ओहो, मैं आपको दिखाती हूं बोर्डिंग पास। इस दौरान परिणीति काफी कूल दिख रही हैं और लोगों ने उनके इस अंदाज पर कॉमेंट भी किया है। एक ने कहा है- लड़का मिलते ही लड़कियों की रंगत ही बदल जाती है।

कहा जा रहा था दिल्ली में होगी परिणीति-राघव की सगाई

बता दें कि परिणीति और राघव के एंगेजमेंट की पिछले दिनों काफी चर्चा रही है। खबर थी कि सगाई की ये रस्मे दिल्ली में होनी है, जहां परिणीति और राघव के परिवार के लोग और करीबी दोस्तों के शामिल होने की बातें कही गई थी।

पिछले दिनों परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी अपनी फैमिली के साथ मुंबई पहुंची हैं। इसके बाद से ही ये चर्चा थी कि प्रियंका निक जोनस और बेटी मालती के साथ परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए यहां आई हैं। हालांकि, इसी के साथ कुछ प्रफशेनल कमिटमेंट्स भी थे, जिसके लिए प्रियंका इस वक्त इंडिया में हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news