
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर शानदार तस्वीरे साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर अनुष्का ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं।
दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीरें खुद अनुष्का शर्मा ने क्लिक की हैं। इंस्टा स्टोरी और पोस्ट के जरिए अनुष्का ने यह तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालद्वीप में छुट्टियां मना रही हैं। यहीं से उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें वह ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। इन पर काफी दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं।
मजेदार कैप्शन के साथ साझा की तस्वीरें
अनुष्का ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ऑरेंज मोनोकनी पहने उस पर स्कार्फ और राउंड कैप लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'अपनी फोटो खुद से खींचने का रिजल्ट'। बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ शानदार पल साझा कर रही हैं।
फैंस का रिएक्शन
अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं और फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अनुष्का की तारीफ में फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हॉटनेस के मामले में आपके आगे कोई नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आप हमेशा अपने लुक्स से सर्प्राइज करती हैं और हम आपके बहुत बड़े फैन हैं। वहीं कई यूजर्स ने अनुष्का की तस्वीरों पर फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
गौरतलब है कि अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। अब वह जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकड़ा एक्सप्रेस के जरिये धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के अनुष्का अपने पति विराट से भी ट्रेनिंग लेती हुई नजर आ चुकी हैं।
Keep up with what Is Happening!