
अर्जुन और मलाइका एक दूजे पर और एक दूजे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच जब बीती रात अर्जुन और मलाइका, कुणाल रावल के वेडिंग बैश में शामिल हुए तो महफिल लूट ली। अर्जुन और मलाइका का एक सिजलिंग डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शुरुआत में मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग डांस मूव्स से कहर बरपाती हैं और तभी अर्जुन कपूर आ जाते हैं।
इसके बाद दोनों किलर अंदाज के साथ डांस करते हैं और साथ ही खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो पर छैंया छैंया गाना लगाया गया है।
याद दिला दें कि ऐसा नहीं है कि अर्जुन- मलाइका का कोई वीडियो पहली बार वायरल हो रहा है। इससे पहले अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया था।
शो में अर्जुन कपूर ने जहां रैंप वॉक किया तो दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में मौजूद रही थीं। इस रैंप वॉक से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
Keep up with what Is Happening!