
अथिया शेट्टी और केएल राहुल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने बाहर आकर मीडिया को मिठाइयां बांटी हैं।
सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के रिसेप्शन पर मीडिया कर्मीयों के साथ बड़ा अपडेट साझा किया है। दरअसल, पैपराजी को मिठाइयां देने आए सुनील शेट्टी ने बताया है कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।
अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर केएल राहुल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
Keep up with what Is Happening!