'बिग बॉस' फेम अब्दु रोजिक ने दी फैंस को खुशखबरी, जल्द खोलने वाले हैं इंडिया में अपना रेस्टोरेंट

अब्दु रोजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु कार से उतरते हुए दिखे। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
'बिग बॉस' फेम अब्दु रोजिक ने दी फैंस को खुशखबरी, जल्द खोलने वाले हैं इंडिया में अपना रेस्टोरेंट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आए अब्दु रोजिक शो के बाद भी लगातार सुर्खियों में हैं। अब्दु को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही 'बिग ब्रदर' शो का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अब्दु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु खुद अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए नजर आए।

अब्दु रोजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु कार से उतरते हुए दिखे। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह जल्द ही इंडिया में अपना रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहे हैं। अब्दु वीडियो में रेस्तरां खोलने के बाद लोगों को आमंत्रित करते हुए भी नजर आए।

वीडियो में अब्दु ने यह भी बताया है कि वह कहां और कब रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। अब्दु ने खुलासा किया कि वह 6 मार्च को इंडिया वापस आएंगे और अपना मुंबई में रेस्तरां खोलेंगे। इंडिया में यह उनका पहला रेस्तरां होगा, जिसमें उनके फैंस के लिए सरप्राइज भी होगा। अब इस खुशखबरी को सुनकर अब्दु के फैंस उत्साहित हो गए हैं और वायरल वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। लगातार फैंस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें जल्दी रेस्तरां के बारे में और जानकारी साझा करने के लिए कह रहे हैं।

अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब्दु तजाकिस्तान के मशहूर गायक हैं। 'बिग बॉस 16' शो से उन्होंने इंडिया में खास पहचान बनाई। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीथीं। लाखों दर्शकों के साथ-साथ अब्दु सलमान खान के भी फेवरेट हैं। शो में साजिद खान के साथ अब्दु की खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news