Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बाद 'बिग बॉस' के घर से बेघर हुईं प्रियंका चौधरी? प्रैंक या TRP के लिए ट्विस्ट

'बिग बॉस 16' से प्रियंका चाहर चौधरी बाहर हो गई हैं। प्रियंका शो की मजबूत कंटेस्टेंट थीं और वह घर के हर मुद्दे में खुलकर बोलती थीं लेकिन एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने प्रियंका के एविक्शन का एलान करके सबको हैरान कर दिया।
Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बाद 'बिग बॉस' के घर से बेघर हुईं प्रियंका चौधरी? प्रैंक या TRP के लिए ट्विस्ट

'बिग बॉस 16' में मेकर्स ने ट्विस्ट और टर्न दिखाने शुरू कर दिए हैं। शो में अर्चना गौतम का अचानक से एविक्शन हुआ, जिससे हर कोई हैरान रह गया। फैंस अर्चना को वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस को एक और झटका मिला है। 'शुक्रवार का वार' सलमान खान का होता है, जिसमें अभिनेता कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते हैं। बीते एपिसोड में भी सलमान खान ने सबकी क्लास लगाई। लेकिन इसी बीच उन्होंने एक कंटेस्टेंट को घर के बाहर का रास्ता भी दिखाया।

शो से बाहर हुईं प्रियंका चाहर चौधरी
'बिग बॉस 16' से प्रियंका चाहर चौधरी बाहर हो गई हैं। प्रियंका शो की मजबूत कंटेस्टेंट थीं और वह घर के हर मुद्दे में खुलकर बोलती थीं लेकिन एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने प्रियंका के एविक्शन का एलान करके सबको हैरान कर दिया। प्रियंका के एविक्शन की बात सुनते ही अंकित इमोशनल दिखे। वहीं, घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी प्रियंका के एविक्शन पर यकीन नहीं कर पाए।

जाने से पहले प्रियंका से पूछा सवाल
सलमान खान ने प्रियंका चौधरी के एविक्शन का एलान करने से पहले अभिनेत्री से एक सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि ये गेम आप क्या चाहती हैं कि कौन जीते? जवाब में प्रियंका कहती हैं, 'मैं अपने लिए खेल रही हूं, वो अपने लिए खेल रहे हैं।' वहीं, प्रियंका के एविक्शन के बाद सलमान खान अंकित से सवाल करते हैं और पूछते हैं कि कैसा लग रहा है तुम्हें, कि ये जा रही है? इस पर अंकित कहते हैं, 'बहुत बुरा लग रहा है।' इस मौके पर अंकित की आंखें नम हो जाती हैं।

क्या सच में बाहर होंगी प्रियंका चौधरी
बीते एपिसोड में प्रियंका चौधरी का एविक्शन दिखाया गया। लेकिन वह घर से बाहर होंगी या नहीं? इस पर भी एक सवाल है। माना जा रहा है कि शो को मिल रही खराब रेटिंग की वजह से ही मेकर्स ने यह गेम खेला है। इस हफ्ते प्रियंका के अलावा, सुंबुल तौकिर खान और गोरी नागौरी भी नॉमिनेशन में थीं। इसी वजह से प्रियंका के एविक्शन पर लोग हैरान हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news