समंदर किनारे बिकिनी में नजर आई बिपाशा बसु, पति करण का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची मालदीव, दिखा ग्लैमरस अवतार
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही आजकल फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस ने बावजूद इसके खुद को उतना ही फिट रखा हुआ है जितना की बाकि एक्ट्रेस हैं। इतना ही बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपने फैंस के साथ अपने फिटनेस के वीडियो और अपने हॉलीडे की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

ऐसे में बिपाशा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर (karan Singh Grover) का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव पहुंच गई हैं। वहां से एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं

बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन मनाने मालदीव गई है। ऐसे में एक्ट्रेस ने ना केवल अपने और पति करण की तस्वीर साझा की है बल्कि अपनी बिकिनी फोटो से भी हर किसी को अपना दिवाना बना रही हैं। बिपाशा इन तस्वीरों में बेहद हॉट और फिट लग रही हैं।

बिपाशा बसु ने अपनी मालदीव से बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसमें वोपीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं और वो समुद्र किनारे खड़ी हैं। इस फोटो पर उनके फैंस जनकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें करण सिंह ग्रोवर आने वाले 23 फरवरी को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे और इसी जश्न के लिए ये कपल मालदीव पहुंचा है।

Keep up with what Is Happening!