Birthday Nora Fatehi: काफी शॉप में काम करने से लेकर लॉटरी टिकट बेचने तक, ऐसा रहा है नोरा का स्ट्रगल...जानें पूरी कहानी
6 फरवरी को नोरा फतेही का जन्म कनाडा में जन्म हुआ था और आज वो अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। अपने डांस के दम पर नोरा ने अपने लिए एक बड़ा मुकाम बना लिया है। नोरा का हर गाना अब सुपरहिट साबित होता है। आज के खास दिन पर हम आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें और किस्से l
नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और आज वो एक बड़ा नाम हैं। ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही के डांस का हर कोई दीवाना है। नोरा फतेही फिल्मों में आइटम सांग करने से लेकर डांस रियलिटी शो की जज भी बन चुकी हैं। नोरा एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं।
नोरा ने बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई, नोरा जब अपना देश छोड़कर भारत आई थी तो उनके पास महज 5 हजार रुपए थे। लेकिन उन्होंने अपनी पहचान बनाई। नोरा बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं, सलमान खान के इस रियलिटी शो में आने के बाद ही नोरा काफी फेमस हुईं थीं। इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया।
नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पेट पालने के लिए कॉफी शॉप तक में नौकरी की थी। वो टेलीकॉलर की जॉब कर चुकी हैं। इस नौकरी में वो लॉटरी टिकट बेचा करती थीं। हालांकि उन्होंने ये जॉब सिर्फ 6 महीने ही की थी, इसके बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया था। साल 2014 में फिल्म ‘रोरः टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ से शुरुआत की जिसके बाद उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया।
नोरा फतेही एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं, नोरा फतेही इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं। नोरा सिर्फ एक शानदार डांसर ही नहीं हैं बल्कि मार्शल आर्ट में भी ट्रेंड हैं। नोरा ‘स्ट्रीट डांसर 3’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और जल्द ही वो फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर नोरा (Nora Fatehi) पर लोग जमकर प्यार लुटाते हैं और एक्ट्रेस हर किसी की पंसदीदा बन गई हैं l
Keep up with what Is Happening!